कोढ़ा के डीएसपी रंजन कुमार सिंह का तबादला
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

कोढ़ा डीएसपी रंजन कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया है. उनके स्थान पर अब सुनील कुमार शर्मा को कोढ़ा का नया डीएसपी नियुक्त किया गया है.
विज्ञापन
सुनील कुमार शर्मा संभालेंगे जिम्मेदारी
कोढ़ा. कोढ़ा डीएसपी रंजन कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया है. उनके स्थान पर अब सुनील कुमार शर्मा को कोढ़ा का नया डीएसपी नियुक्त किया गया है. लोगों का कहना है कि रंजन कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभायी. उनके नेतृत्व में कई आपराधिक मामलों का सफल उद्भेदन हुआ तथा क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता भी बढ़ी. नए डीएसपी के रूप में नियुक्त सुनील कुमार शर्मा से भी बेहतर कार्यशैली और सख्त प्रशासन की उम्मीद की जा रही है. माना जा रहा है कि वे अपने अनुभव और कार्यकुशलता के बल पर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करेंगे. विभागीय सूत्रों के अनुसार, सुनील कुमार शर्मा पहले भी विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उनका प्रशासनिक अनुभव काफी व्यापक है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










