शिक्षकों के सहयोग से डीएस कॉलेज का गौरवशाली इतिहास होगा कायम : प्राचार्य
Updated at : 02 Sep 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन

डीएस कॉलेज शिक्षक संघ की ओर से सोमवार को नये प्राचार्य डॉ प्रो प्रशांत कुमार का स्वागत किया गया.
विज्ञापन
डीएस काॅलेज शिक्षक संघ ने प्राचार्य का किया स्वागत
कटिहार. डीएस कॉलेज शिक्षक संघ की ओर से सोमवार को नये प्राचार्य डॉ प्रो प्रशांत कुमार का स्वागत किया गया. इस दौरान नये व पुराने शिक्षकों ने प्राचार्य को बुके देकर व माला पहनाकर उनका स्वागत गर्मजोशी से किया. डीएस कॉलेज संघ के प्रभारी अध्यक्ष प्रो शैलेंद्र कुमार उपाध्याय, पीयू शिक्षक महासंघ के महासचिव सह डीएस कॉलेज के सचिव डॉ रतन कुमार दास के साथ डॉ अनवर हुसैन, डॉ मदन झा, डॉ विलास कुमार झा, डॉ शीला कुमारी, डॉ गीतिका, डॉ विवेकानंद स्वामी, डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ मैत्रयी मिश्रा, डॉ अजित आनंद, डॉ जितेन्द्र वमा, डॉ उदय शंकर, बीएड के डॉ अजिजुल इस्लाम, अम्मार अशरफ, मृणाल चक्रवती, डॉ प्रमोद प्रवीण, डॉ रंजीत कुमार दास, डॉ शिव प्रकाश राय, डॉ अभिषेक कुमार गुप्ता, गुलाम सरवर, अतिथि शिक्षकों में डॉ सुमन राधिका, डॉ शिखा शीर्ष, प्रो मौसमी कुमारी, बिट्टु कुमार रवि ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया. प्राचार्य डॉ प्रो प्रशांत कुमार ने विश्वास दिलाया कि किसी भी शिक्षक व कर्मचारी का उनके कलम से अहित नहीं होगा, बशर्ते नियम से हटकर वे कार्य न करें, उनके आश्वासन का दुरुपयोग नहीं करें. उन्होंने बताया कि डीएस कॉलेज का काफी गौरवशाली इतिहास रहा है. इसके वापस लाने में शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारियों का सहयोग आवश्यक है. शिक्षकों व कर्मचारियों ने प्राचार्य को आश्वस्त किया कि वे लोग मिल-जुलकर कॉलेज के गौरवशाली इतिहास को लौटाने में प्रयास करेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




