नशे में हंगामा करने के आरोप में शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
नशे में हंगामा करने के आरोप में शराबी गिरफ्तार

नशे में हंगामा करने के आरोप में शराबी गिरफ्तार

विज्ञापन

हसनगंज थाना क्षेत्र के रामनगरबंशी जामुन टोला में शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने शराबी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष निक्की कुमारी ने बताया कि थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सूरज नारायण उरांव पिता स्व रामानंद उरांव, रामनगरबंशी जामुन टोला को शराब के नशे में धूत होकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया. पुलिस ने गिरफ्तार शराबी के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत थाना कांड संख्या 144/25 तहत मामला दर्ज करते हुए उक्त शराबी को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष निक्की कुमारी ने बताया कि थाना क्षेत्रों में सरकार की शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है. शराब पीने व बेचने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहती है. एसआई दीपक कुमार, अर्जुन कुमार सहित पुलिस बल आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन