लायंस क्लब कटिहार की ओर से पेयजल शिविर का आयोजन

Updated at : 04 Oct 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
लायंस क्लब कटिहार की ओर से पेयजल शिविर का आयोजन

लायंस क्लब कटिहार की ओर से पेयजल शिविर का आयोजन

विज्ञापन

कटिहार दुर्गापूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं को पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए लायंस क्लब कटिहार हर वर्ष कोशिश करती है. लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन काजल महासेठ व सचिव सुनील भगत ने संयुक्त रूप से शहीद चौक पर शुद्ध एवं शीतल पेय जल शिविर लगाया. लायन काजल महासेठ ने कहा कि यह शिविर हर वर्ष दुर्गापूजा में पंडाल एवं मेला घूमने वालों के लिए अष्टमी, नवमी, दशवीं को किया जाता है. ताकि श्रद्धालुओं को पेयजल के लिए पैसे न खर्च करना पड़े. शिविर का संचालन लायन विनय परमार की देख रेख में किया गया. क्लब के पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता ने बताया कि शिविर तीन दिन चला. जिसमे सैकड़ों श्रद्धालुओं को लाभ मिला. शिविर में पूर्व अध्यक्ष आलोक सिंहा, पंकज पूर्वे, चारुलता पटेल, जय प्रकाश गुप्ता, अवंतिका परमार, तेज कुमार अग्रवाल, सुनील पोद्दार, संतोष गुप्ता, राज कुमार अग्रवाल, अपर्णा जायसवाल, बबिता गुप्ता, पुरुषोत्तम मोदी, देवराज शर्मा, दिलीप डोकनिया, अमरनाथ प्रसाद, दीपक टंडन, मनोज महासेठ आदि कई सदस्यों का सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन