डीआरडीए निदेशक ने पीएम आवास व जॉब कार्ड की स्थलीय जांच कर लाभुकों से मिले

डीआरडीए निदेशक ने पीएम आवास व जॉब कार्ड की स्थलीय जांच कर लाभुकों से मिले
– यदि राशि की मांग करें तो तुरंत सुचित करें होगी कार्रवाई, 11 हजार जॉब कार्ड बना – पीएम आवास सर्वेक्षण कार्य में नहीं छूटे लोग बरारी प्रखंड के मनरेगा जॉब कार्ड एवं पीएम आवास सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा, स्थलीय निरीक्षण को पहुंचे डीआरडीए निदेशक सुदामा प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रखंड अन्तर्गत कई पंचायतों में बरेटा, लक्ष्मीपुर, सकरैली के चार वार्डों जिसमें एससी- एसटी बाहुल्य गांव में लोगों से मिलकर जॉब कार्ड एवं आवास संबंधी कार्य पर विस्तार से बात की. एससी एसटी सहित उन सभी परिवारों से मिलकर पीएम आवास में नाम जोड़ने एवं जॉब कार्ड बनाने में किसी तरह की राशि नहीं देने को जागरूक किया. निदेशक ने बताया कि हरेक गरीब परिवार का कार्य होगा. डीएम व डीडीसी के निर्देश पर सर्वेक्षण कार्य समय पर पूरा किया जायेगा. एक एक लाभार्थी से मिलकर उनकी समस्या को जाना. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि सर्वेक्षण के नाम पर किसी भी प्रकार की राशि की उगाही आवास सहायक एवं पीआरएस एवं कर्मी करते हैं तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. इसकी शिकायत में जरा भी संकोच ना करें. निदेशक बताया कि कार्य को लेकर जो शिकायत की गई है पंजी का अवलोकन किया गया है. जांच प्रतिवेदन भेजी जायेगी. डीआरडीए निदेशक संवीक्षा के दौरान प्रखंड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी सत्येन्द्र नारायण, पीटीए पीआरएस आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




