पहल: एक हजार भत्ता के लिए अवकाश के दिन भी खुलेगा डीआरसीसी

Updated at : 29 Sep 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
पहल: एक हजार भत्ता के लिए अवकाश के दिन भी खुलेगा डीआरसीसी

पहल: एक हजार भत्ता के लिए अवकाश के दिन भी खुलेगा डीआरसीसी

विज्ञापन

– स्नातक पास युवक-युवती को दो साल तक मिलेगी राशि कटिहार प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने राज्य के स्नातक पास युवक-युवतियों को दो साल तक प्रति माह एक हजार रुपए प्रति माह की दर से छात्रवृति देने की घोषणा की है. इसके लिए आवेदन जमा करने तथा उसका सत्यापन करने के लिए चार अक्टूबर तक अवकाश के दिनों में भी जिला मुख्यालय के सदर प्रखंड के समीप स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र खुले रहेंगे. डीआरसीसी के माध्यम से प्राप्त सभी आवेदन का सत्यापन किया जायेगा. स्नातक उत्तीर्ण युवाओं के लिए भी मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना शुरू किया गया है. आनलाइन पंजीकरण एवं सत्यापन का कार्य जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र से कराना अनिवार्य है. राज्य में वर्ष 2016 से चल रहे इस योजना का लाभ अबतक केवल इंटर उत्तीर्ण बेरोजगार युवक-युवतियों को मिलता था. लेकिन अब इस योजना से स्नातक उत्तीर्ण युवा को भी आच्छादित करने का निर्णय लिया गया है. डीआर सीसी के जिला प्रबंधक अमरजीत कुमार ने बताया कि इस नयी व्यवस्था के तहत वे सभी 20 से 25 आयुवर्ग के स्नातक युवक-युवतियां जिन्होंने राज्य के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, महाविद्यालय अथवा संस्थान से कला, विज्ञान या वाणिज्य संकाय में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वह स्वरोजगार या किसी भी प्रकार की सरकारी, निजी या गैर-सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए. साथ ही फिलहाल किसी भी संस्थान में अध्ययनरत नहीं है. बेरोजगार हैं और सक्रिय रूप से रोजगार की तलाश कर रहे है. लाभ लेने के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र युवक-युवती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. विभागीय स्तर पर निर्धारित लिंक पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते है. पंजीकरण के बाद संबंधित अभ्यर्थी को अपने सभी कागजातों के सत्यापन के लिए जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में उपस्थित होना होगा. इसके लिए सत्यापन के समय अभ्यर्थी को मैट्रिक प्रमाण पत्र, इंटर अंक पत्र, प्रमाण पत्र, स्नातक प्रमाण पत्र, अंक पत्र, कॉलेज लिविंग सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र का.सत्यापन कराना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन