महानंदा ब्रिज चेक पोस्ट का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

Updated at : 03 Oct 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
महानंदा ब्रिज चेक पोस्ट का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

महानंदा ब्रिज चेक पोस्ट का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार- बंगाल बॉर्डर पर पुलिस सक्रिय कटिहार आगामी विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रोशना थाना क्षेत्र अंतर्गत महानंदा चेक पोस्ट अंतर-राज्यीय चेक पोस्ट का निरीक्षण किया. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीएम मनेश कुमार मीणा एवं एसपी शिखर चौधरी ने रोशना थाना क्षेत्र अंतर्गत महानंदा चेक पोस्ट अंतर-राज्यीय चेक पोस्ट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. इस संदर्भ में एसपी ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल, निष्पक्ष एवं भय मुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने की दिशा में चेक पोस्ट का निरीक्षण किया. पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि बाहरी व्यक्तियों की निगरानी एवं वाहनों की जांच प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनायें. संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील स्थलों पर सतर्कता बढ़ाए.अवैध गतिविधियों एवं मतदान प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखे.आवश्यकतानुसार त्वरित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन