विस्थापित दुकानदारों को स्वरोजगार का मिला प्रशिक्षण

Updated at : 21 May 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
विस्थापित दुकानदारों को स्वरोजगार का मिला प्रशिक्षण

विस्थापित दुकानदारों को स्वरोजगार का मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन

बलिया बेलौन एसएच-98 निर्माण व चौड़ीकरण किये जाने के कारण विस्थापित हुए दुकानदारों को नारायणपुर धर्मशाला में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया. कार्यक्रम बिहार राज्य उच्च पथ संख्या एसएच 98 के चौड़ीकरण परियोजना के अंतर्गत आयोजित हुआ. बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की परियोजना कार्यान्वयन इकाई कटिहार एट पूर्णिया की ओर से क्रियान्वित किया जा रहा है. इस परियोजना के तहत करीब 126 प्रभावित दुकानदारों को प्रशिक्षण दिया. कहा, जिनके पास भूमि स्वामित्व नहीं है. जो सड़क निर्माण कार्य के कारण प्रभावित हुए हैं. जीविकोपार्जन को सुनिश्चित करने के लिए यह प्रशिक्षण मानव अधिकार सामाजिक मंच, नई दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया. संजीव कुमार नयन, अजीत कुमार के द्वारा प्रशिक्षण देते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न स्वरोजगार विकल्पों के बारे में जानकारी दी. घरेलू उपयोगी वस्तुएं जैसे अगरबत्ती, फिनाइल, साबुन, मोमबत्ती आदि बनाने, उनकी मार्केटिंग और व्यवसाय शुरू करने के तरीकों पर प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे. परियोजना के जीडीएम मुकेश कुमार, जेई रजनीश कुमार, बीडीओ कुमार मुकेश, रोहित राणा, उपेंद्र ब्रह्मचारी, फील्ड इंजीनियर पवन कुमार एवं टीम के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन