श्रद्धालुओं ने की मां महागौरी की पूजा-अर्चना

Updated at : 30 Sep 2025 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने की मां महागौरी की पूजा-अर्चना

महाअष्टमी के अवसर पर कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी.

विज्ञापन

कोढ़ा. प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में महाअष्टमी के अवसर पर कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिली. जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक देखी गयी. श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर मां के चरणों में फूल, प्रसाद, धूप-दीप आदि अर्पित किया. पूजा के बाद कन्या पूजन का आयोजन भी कई स्थानों पर किया गया. भक्तों ने मां से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन