गोरखपुर धाम में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर किया दान

Published at :01 Mar 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
गोरखपुर धाम में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर किया दान

गोरखपुर धाम में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर किया दान

विज्ञापन

– चढ़ावा के रूप में 10.35 लाख नगद मिले, इसके साथ ही अन्य चढ़ावा भी आये बलिया बेलौन शिव सर्किट के रूप में मान्यता मिलने एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने के बाद बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में शिवरात्रि में श्रद्धालुओं ने दिल खोल कर दान किया है. दानपेटी, आजीवन सदस्यता, रसीद, पंडित, नाई, शीध्र दर्शन, मुंडन, मेला दुकान, मीना बाजार आदि से 10 लाख, 35 हजार, 81 रुपया दान के रूप में जमा हुआ है. मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया की मंदिर न्यास कमेटी के अध्यक्ष सह एसडीओ दीक्षित श्र्वेतम के आदेश पर आजमनगर अंचल आरओ अलका आर्य की उपस्थिति में दान पेटी खोल कर राशि की गिनती की गयी. मंदिर कमेटी के द्वारा इसकी जानकारी सार्वजनिक करते हुए बताया कि 10 लाख, 35 हज़ार, 81 रुपए प्राप्त हुआ है. आठ चांदी का त्रिशूल, माला दो, आंख दो, 20 ग्राम चांदी, सोना का एक टुकड़ा एवं विदेशी मुद्रा चार हजार दो सौ 50 रूपये चढ़ावा के रूप में प्राप्त हुआ है. बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में आये सभी श्रद्धालुओं का मंदिर कमेटी की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया गया. महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस प्रशासन एवं मंदिर कमेटी की सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा. इस अवसर पर आजमनगर आरओ अल्का आर्या, मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव, उपाध्यक्ष अक्षय सिंह, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष राजेश कुमार आदि सभी मंदिर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन