गोरखनाथ धाम में विकास कार्य का लिया जायजा

Updated at : 08 Sep 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
गोरखनाथ धाम में विकास कार्य का लिया जायजा

गोरखनाथ धाम में विकास कार्य का लिया जायजा

विज्ञापन

बलिया बेलौन मीनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने की घोषणा एवं राशि आवंटन होने के बाद विकास कार्य तेजी आ गयी है. सोमवार को पर्यटन विभाग के द्वारा कराये जा रहे विकास कार्य का पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंता अर्जुन प्रसाद ने निरीक्षण करते हुए कार्य गुणवत्ता पूर्ण कराने का संवेदक को आदेश दिया. तेज गति से समय सीमा अंदर कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया. इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति के सचिव पिंटू यादव ने कार्य को गुणवत्ता पूर्ण करने आग्रह करते हुए कहा की बाबा गोरखनाथ धाम आस्था का बड़ा केंद्र है. यहां बिहार, बंगाल, झारखंड, उड़िसा, पडोसी देश नेपाल, भूटान से प्रत्येक वर्ष श्रावण पूर्णिमा एवं शिवरात्रि के अवसर पर आकर जलाभिषेक करते हैं. समय सीमा के अन्दर कार्य पूर्ण होने पर पर्यटकों को सुविधा मिलेगी. इस अवसर पर पर्यटन विभाग के सहायक अभियंता जहांगीर आलम, कनीय अभियंता विशाल कुमार, मंदिर न्यास समिति के सदस्य श्यामनाथ यादव, पंचानंद यादव, प्रदीप शर्मा, चन्दन यादव, निताई यादव, नारायण बिन, पप्पू शर्मा, गणेश बोसाक, देवनारायण नुनीया फनी दास, गोरखनाथ दास, शनि यादव, संजीत साह, अजीत सिंह, ओम प्रकाश मेहता सभी सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन