वृहद आश्रय गृह में पढ़ाने के लिए शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति करें

वृहद आश्रय गृह में पढ़ाने के लिए शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति करें
सदर प्रखंड के समीप संचालित वृहद आश्रय जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने लिया जायजा कटिहार स्थानीय सदर प्रखंड के समीप संचालित वृहद आश्रय जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने गुरुवार को निरीक्षण किया. डीएम ने सर्वप्रथम वृहद आश्रय गृह में संचालित बाल गृह का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डीएम ने बाल गृह में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ किये जाने का निर्देश दिया. गृह में एक इंट्री व एग्जिट रखने का निर्देश दिया. गृह में आवासित विशेष बालकों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश सभी कर्मियों को दिया. रात्रि ड्यूटी में कर्मियों को जगकर ड्यूटी करने को कहा. वृहद आश्रय गृह परिसर में संचालित बालिका गृह यूनिट एक एवं बालिका गृह यूनिट दो के निरीक्षण के क्रम में बालिकाओं के पठन-पाठन के लिए पुस्तकें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. पांचवीं, आठवीं, 10 वीं एवं 10 वीं कक्षाओं के लिए एक-एक यानी कुल चार शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति का निर्देश डीईओ को दिया. डीएम ने स्मार्ट क्लास प्रारंभ कराने निर्देश दिया. वृहद आश्रय गृह परिसर को साफ-सुथरा रखने के लिए पुराने पेड़ों को वन विभाग से अनुरोध कर हटाने का निर्देश दिया. डीएम के साथ एडीएम बिनोद कुमार, सीएस डॉ जितेंद्रनाथ, कटिहार, पुलिस उपाधीक्षक (मु), डीईओ राहुल चंद्र चौधरी, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई रविशंकर तिवारी, विषेष कार्य पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




