गरीबों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ देने की मांग

Updated:
विज्ञापन
गरीबों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ देने की मांग

गरीबों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ देने की मांग

विज्ञापन

बलिया बेलौन भारत सरकार का महत्वकांक्षी खाद्य सुरक्षा योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रहा है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सभी लाभार्थियों को प्रत्येक माह पांच किलो खाद्यान्न निशुल्क दिया जाता है. ग्रामीणों ने बताया की अभी भी शत-प्रतिशत गरीब परिवार को राशन कार्ड नहीं मिलने से वैसे परिवार को दो वक्त की रोटी का जुगाड करने में परेशानी हो रही है. वंचित परिवारों ने बताया की विगत वर्षों से राशन कार्ड रसूख वाले परिवार का अधिक बन रहा है. हद तो यह है की लाखों का जायदाद, बंगला, गाड़ी वाले परिवार भी राशन कार्ड बनाकर खाद्यान्न का उठाव कर रहे हैं. लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी से इस की जांच कर राशन कार्ड से वंचित गरीब, मजबूर, भूमिहीन परिवारों का राशन कार्ड बनाने की गुहार लगायी है. आजमनगर एमओ धनेश्वर कुमार ने बताया की वंचित गरीब परिवार को हर हाल में राशन कार्ड बनाया जायेगा. इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन देने की बात कही. कहा की सभी सस्पेक्टेड राशन कार्ड की जांच हो रही है. इस पर कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन