विशिष्ट शिक्षकों के वेतन निर्धारण को लेकर डीइओ व डीपीओ सौंपा मांग पत्र

Published by :RAJKISHOR K
Published at :19 Apr 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
विशिष्ट शिक्षकों के वेतन निर्धारण को लेकर डीइओ व डीपीओ सौंपा मांग पत्र

विशिष्ट शिक्षकों के वेतन निर्धारण को लेकर डीइओ व डीपीओ सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन

कटिहार जिले के सक्षमता उत्तीर्ण विशिष्ट राज्य कर्मी शिक्षक मोर्चा कटिहार ने शनिवार को जिले के विशिष्ट शिक्षकों को उनके नियमावली में निर्धारित सेवा शर्तों के अनुरूप देय मूल वेतन पर पूर्ण वेतन संरक्षण के साथ वेतन निर्धारण की माँग को लेकर एक मांग पत्र सौंपा गया. यह मांग पत्र मोर्चा के संयोजक मंडली के कोर सदस्य नवनीत कुंवर तथा मोर्चा के अन्य सदस्यों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को सौंपा है. मांग पत्र में यह उल्लेख किया है कि सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात विशिष्ट शिक्षकों को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार वेतन निर्धारण में पूर्ण वेतन संरक्षण मिलना चाहिए. पर वर्तमान में विशिष्ट शिक्षकों को इस अधिकार से वंचित रखा गया है. जिससे ऐसे शिक्षकों मे असंतोष व्याप्त है. मोर्चा के संयोजक मंडली के कोर सदस्य नवनीत कुंवर ने इस अवसर पर कहा कि यह मांग पत्र शिक्षकों के हक और अधिकार की रक्षा के लिए सौंपा गया है. उन्होंने अपेक्षा जतायी कि शिक्षा विभाग कटिहार इस पर गंभीरता से विचार करेगा और शीघ्र ही शिक्षकों को उनके हक का वेतन और एरियर फिक्सेशन के उपरांत प्रदान किया जयेगा. मौके पर मोर्चा के सदस्यों में दयाशंकर झा, संजय कुमार यादव, मनोज राम, प्रभात कुमार, टिंकु पासवान, राघवेंद्र पासवान, पंकज पांडेय जयप्रकाश, विप्लव शांडिल्य, अनवारुल हक, अख्तर हुसैन, मनोव्वर आलम, अरुण झा, रिजवान आलम, कुंदन पासवान, महफूज, राम रवि रंजन, राजीव रंजन, अजफर हुसैन, अशोक साह, जहांगीर आलम, सद्दामुल हक आदि ने भी कहा कि जब हमने सभी शर्तों को पूर्ण कर कठिन ऑनलाइन सीबीटी मोड की विभागीय परीक्षा पास की है तो उन्हें नियमावली में अंकित नियम के अनुसार देय वेतन पर वेतन संरक्षण का लाभ अविलंब मिलना ही चाहिए. हम लोगों ने सरकार और शिक्षा विभाग से अनुरोध किया कि वे शिक्षक समुदाय की पीड़ा को समझें और तत्काल उचित निर्णय लें. इस मांग पत्र को लेकर शिक्षकों में एक नई आशा की किरण जगी है. यदि विभाग शीघ्र आवश्यक कदम उठाता है तो यह निर्णय जिले के हजारों विशिष्ट शिक्षकों के लिए राहत लेकर आयेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन