बाइक की डिमांड नहीं की पूरी, तो नवविवाहिता को जिंदा जलाया

खगड़िया के परबत्ता की रहनेवाली है नवविवाहिता
कुरसेला. थाना क्षेत्र के नबाबगंज बासा टोला में नवविवाहिता को जिंदा जलाकर हत्या कर दी गयी है. इस बावत मृत नवविवाहिता रजनी देवी (22) की मां उषा देवी ने ससुरालवालों पर आरोप लगाया है. घटना बुधवार की रात की बतायी जा रही है. नवविवाहिता के परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी गुरुवार की दोपहर 12 बजे उनलोगों को फोन से मिली. घटना का खबर पाकर नबाबगंज बासा टोला ससुराल आने पर बेटी को जले अवस्था में मृत पाया. खगड़िया जिला के परवत्ता थाना के कजलवन ग्राम निवासी मृतका की मां उषा देवी पति अमरदीप ने बताया कि बीते चार माह पूर्व फागुन माह में उनके पुत्री रजनी का विवाह नबाबगंज बासा टोला निवासी रमेश सिंह के पुत्र मिठ्ठू सिंह के साथ हुआ था. सामर्थ के अनुसार दहेज दिया था. बेटी के ससुराल से बाइक की मांग की जा रही थी. बाइक को लेकर उनकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी. रजनी की मौत पर परिजन दहाड़े मार रो रही थी. थाना पुलिस ने नबाबगंज बासा टोला पहुंच कर मामले का जानकारी लेते हुए मृतका के शव को जब्त कर देर शाम थाना लाया गया. कुरसेला थाना के अवर निरीक्षक मुकेश कुमार ने मृत नवविवाहिता के परिजन से मामले की जानकारी ली है. महिला के ससुराल पक्ष के लोग घटना के बाद से घर छोड़ कर फरार है. नवविवाहिता के आग से जल कर मौत का मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




