ePaper

शवदाह करने जा रहा युवक टेलर से नीचे गिरा, पहिया से कुचल कर मौत

Updated at : 09 Aug 2024 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

पहिया से कुचल कर मौत

विज्ञापन

बरारी समेली प्रखंड के छोहार पंचायत के मिलिक टोला निवासी छठ्ठू ऋषि 29 वर्ष पिता बौकू ऋषि गांव के ही करीबी के शवदाह कराने काढागोला गंगा घाट जाने के क्रम में ट्रैक्टर टेलर के मध्य में बैठा था. छठ्ठू का नियंत्रण हट जाने से टेलर के नीचे गिर गया. जिससे टेलर का पहिया उसपर चढ़ने से बुरी तरह घायल हो गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. जितने लोग साथ थे कोई कुछ भी समझ नहीं पाया कि घटना कब और कैसे हुई. घटना गंगा दार्जलिंग रोड शहीद भगत सिंह चौक एवं बरारी थाना के निकट जयप्रकाश सिंह के घर के सामने घटी. जबकि सीएचसी ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित किया. थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया. समाचार प्रेषण तक आवेदन अप्राप्त है. पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन