डीलर संघ ने मांगों को लेकर पटना में धरना में शामिल होने रवाना

Published at :12 Feb 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

डीलर संघ ने मांगों को लेकर पटना में धरना में शामिल होने रवाना

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फलका पटना के गर्दनीबाग में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन में फलका प्रखंड क्षेत्र के भी दर्जनों जन वितरण प्रणाली की दुकानदार शामिल होने बुधवार की देर संध्या रवाना हुए. जानकारी हो कि जन वितरण प्रणाली के दुकानदार पिछले 20 जनवरी से आमरण अनशन पर हैं. गुरुवार को पटना के गर्दनीबाग में धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं. जन वितरण प्रणाली दुकानदार संघ के प्रखंड अध्यक्ष गौतम रजक ने बताया कि अपने आठ सूत्री मांगों को लेकर कटिहार जिला फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर हमलोग पिछले 20 जनवरी 2025 से हड़ताल पर डटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि पीडीएस विक्रेता के द्वारा दुकान के संचालन के लिए दुकान का किराया और दुकान से जुड़ी स्टेशनरी और बाकी व्यवस्थाओं से जुड़ी वस्तुओं के लिए सरकार द्वारा एक उचित राशि उपलब्ध करायी जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन