ePaper

Katihar Suicide Case: पांच दिनों से गायब युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला, हत्या की आशंका

Updated at : 17 Aug 2024 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
Patna News

Patna News (सांकेतिक तस्वीर )

Katihar Suicide Case: डंडखोरा थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत अंतर्गत बौरा गांव में समीप आम बागान में शुक्रवार की सुबह फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

Katihar Suicide Case: डंडखोरा थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत अंतर्गत बौरा गांव में समीप आम बागान में शुक्रवार की सुबह फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी. आसपास के गांव के लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जुटने लगी. मृतक की पहचान 30 वर्षीय मनोज मरांडी पिता मंझला मरांडी पसंठा गांव के रूप में हुई है. स्थानीय जनप्रतिनिधि की सूचना पर डंडखोरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पेड़ से लटके युवक का शव उतारकर अपने कब्जे में ले लिया.

Katihar Suicide Case: पुलिस को हत्या की आशंका

परिजनों तथा ग्रामीणों से घटना लेकर पूछताछ की. फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल की जांच की. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है. उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम ने पोस्टमार्टम व उच्च स्तरीय जांच के लिए शव को पूर्णिया लेकर गये है. इस बीच घटना के बारे में मृतक के पत्नी सुनीता हांसदा ने बताया कि वह 11 अगस्त से घर से गायब था. आसपास तथा रिश्तेदारों के यहां पता लगाया. लेकिन पता नहीं चल पाया. सुबह ग्रामीणों के सूचना पर घटनास्थल पर देखा तो पाया कि रस्सी से फांसी लगाकर लटका उसका शव मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन