कुरूम में दावती जूलूस का हुआ आयोजन, किया स्वागत

कुरूम में दावती जूलूस का हुआ आयोजन, किया स्वागत
बलिया बेलौन जश्न मिलादुन्नबी में शरीक होने के लिए गुरुवार को कमेटी से दावती जुलूस निकाला गया. मुखिया प्रतिनिधि इनायत राही ने कहा, जुलूस कुरूम से निकल कर दिलशादपुर, कोर्रा, बलिया बेलौन होते हुए सालमारी से तेघडा, बिदेपुर होकर कुरूम पहुंची. कुरूम में आयोजित पांच सितम्बर को जश्न ए मिलादुन्नबी में शरीक होने के लिए दावती जुलूस का आयोजन किया गया. जश्न ए मिलादुन्नबी के एक दिन पहले दावती जुलूस निकाली गयी. सैकड़ों बाइक सहित चार चक्का वाहनों के साथ दावती जूलूस में शरीक हुए. सोहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से बलिया बेलौन में शेखपुरा मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन के नेतृत्व में दोनों समुदाय के द्वारा दावती जुलूस में शरीक अकीदतमंदों का स्वागत किया. कहा, इस क्षेत्र में सभी लोग एक दूसरे के पर्व त्यौहार का सम्मान करते हैं. शुक्रवार को जश्न मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी के साथ मिलाद शरीफ में शरीक होकर देश में अमन शांति के लिए दुआ करेंगे. कुरूम के कमेटी सदस्यों ने बताया की मिलादुन्नबी के मौके पर हजारों लोगों के शरीक होने की उम्मीद है. अकीदतमंदों के बीच तबर्रुक का वितरण किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




