जीएसटी दरों में बदलाव से ग्राहकों को मिलेगा दोगुना फायदा

Updated at : 14 Sep 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
जीएसटी दरों में बदलाव से ग्राहकों को मिलेगा दोगुना फायदा

जीएसटी दरों में बदलाव से ग्राहकों को मिलेगा दोगुना फायदा

विज्ञापन

कटिहार आने वाले त्योहारों की रौनक पर किसी भी तरह की आंच न आने देने के उद्देश्य से जी एस डेकोर प्रा. लि. ने एक बड़ा निर्णय लिया है. कंपनी ने घोषणा की है कि हाल ही में बदली गई जीएसटी दरों का बोझ ग्राहकों पर नहीं डाला जाएगा. जहां-जहां जीएसटी दरों में वृद्धि हुई है, उसका पूरा भार कंपनी स्वयं वहन करेगी. वहीं, जिन उत्पादों पर जीएसटी दरें घटी हैं, उसका लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा. कंपनी के निदेशक ने इस अवसर पर कहा हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, और बिहार के गौरव बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी के इस कदम की सराहना करते हैं कि उन्होंने जीएसटी दरों को और सरल व संतुलित बनाने का साहसिक निर्णय लिया है. जीएस डेकोर इस सकारात्मक पहल का स्वागत करते हुए ग्राहकों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. डॉ अग्रवाल ने कहा की हमारे लिए ग्राहकों का विश्वास और संतोष सबसे अहम है, त्योहार आनंद और मिलन का समय है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा जीएसटी की वृद्धि का बोझ हम उठाएगें और दरों में कमी का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन