अनंत चतुर्दशी को ले मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated at : 06 Sep 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
अनंत चतुर्दशी को ले मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अनंत चतुर्दशी को ले मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन

14 गांठ वाला सूत्र अपने बांह में बांधा कटिहार जिले में शनिवार को बड़े ही श्रद्धा व उत्साह के साथ अनंत चतुर्दशी पर्व मनाया. सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. मंदिरों में पूजा-अर्चना और भगवान अनंत की कथा सुनने के बाद भक्तों ने चौदह गांठ वाले अनंत सूत्र अपने बाह में बांधकर अपनी श्रद्धा अर्पित की. शहर के बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर, शिव मंदिर चौक स्थित शिव मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में भारी भीड़ रही. शिव मंदिर में पूजा करा रहे पुजारी बबलू पाठक ने बताया कि अनंत चतुर्दशी पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. यह दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की उपासना का होता है. मान्यता है कि इस दिन अनंत सूत्र बांधने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. जीवन में सुख-समृद्धि आती है. अनंत सूत्र रेशम या सूत से बना होता है. जिसमें चौदह गांठे लगाई जाती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु ने ब्रह्मांड के चौदह लोकों की रचना की थी. जिनकी रक्षा के लिए उन्होंने चौदह अवतार धारण किए. इन्हीं लोकों का प्रतीकात्मक रूप अनंत सूत्र की चौदह गांठें मानी जाती हैं. शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से दोपहर तक पूजा-पाठ, कथा और भजन-कीर्तन का भी दौर चलता रहा. श्रद्धालुओं ने पूरे आस्था भाव से अनंत चतुर्दशी का व्रत रखा और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन