पूजा पंडालों व दुर्गा मंदिर में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated at : 03 Oct 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
पूजा पंडालों व दुर्गा मंदिर में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

पूजा पंडालों व दुर्गा मंदिर में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन

डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों मां दुर्गा की पूजा अर्चना शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया. महानवमी एवं विजया दशमी को मां दुर्गा का दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सौरिया, डंडखोरा में भक्तों ने मां अम्बे का दर्शन व पूजन कर अपनी मनोकामनाएं पूरी करने को लेकर मन्नतें मांगी. नवरात्रि से लेकर दशमी तक पूरे दस दिनों तक क्षेत्र का माहौल भक्तिमय रहा. दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन को पूरी तरह मुस्तेद देखा गया. प्रखंड के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर दुर्गास्थान डंडखोरा, रेलवे स्टेशन डंडखोरा, सौरिया, गोरफर सहित विभिन्न क्षेत्रों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही. इसी क्रम में इस मौके पर विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, कदवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ चंद्रभूषण ठाकुर, लोजपा (आर) के प्रधान महासचिव राजीव रंजन, स्थानीय मुखिया पार्वती हेंब्रम, फैक्स अध्यक्ष हीरालाल साह, पूर्व प्रमुख सूरज कुमार साह, मुखिया प्रतिनिधि कालिंदी कुमारी, मनोज प्रसाद गुप्ता, शिव शंकर रोनीयार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक मंडल, भाजपा नेता दीपक गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, चंदन महतो आदि ने मंदिरों में घूम कर पूजा अर्चना किया एवं श्रद्धालुओं को शुभकामना दी. इधर थाना अध्यक्ष विजय कुमार, अपर थाना अध्यक्ष अमलेंदु सिंह, सुमन कुमार, रामजी, धर्मेंद्र कुमार, रणवीर कुमार सहित पुलिस बल लगता भ्रमणशील करते नजर आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन