मंदिर के आस्था पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

Updated at : 27 Sep 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
मंदिर के आस्था पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

मंदिर के आस्था पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन

कुरसेला क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में शुमार कुरसेला नया बाजार स्थित मंदिर श्रद्धालुओं के पूजा आस्था के लिए प्रसिद्ध है. शारदीय नवरात्र पर मंदिर में पूजा आरधना व देवी दुर्गा के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है. मंदिर में नवरात्र के प्रथम पूजा से ही भीड़ बढ़नी शुरु हो जाती है. सप्तमी पूजा तक साज सज्जा पाठ वाचन शंख घंटा ध्वनि के गुंज से मंदिर की आभा निखर उठती है. भगवती दुर्गा को खोउछा देने के लिए श्रद्धालुओं महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ती है. कुरसेला स्टेट से होता है पूजा नया बाजार कुरसेला का यह मंदिर कुरसेला स्टेट के अधीनस्थ है. इस मंदिर का पूजा व व्यवस्थापन स्टेट परिवार के मातहत किया जाता है. मंदिर का स्वरूप सौम्य सादा निर्माण शैली में किया गया है. पूजा आयोजन का सारा खर्च स्टेट परिवार के लोग उठाते हैं. मंदिर का निर्माण कुरसेला स्टेट के रायबहादुर रघुवंश नारायण सिंह के हाथों किया गया था. क्षेत्र के लोग इसे दुर्गा हाट मंदिर के रूप में जानते हैं. चढ़ती है बकरे की बली मनौति के पूरा होने पर श्रद्धालु यहां बकरे की बलि देते हैं. कहते है कि सच्चे हृदय से कामना करने पर श्रद्धालुओं की यहां हर मुरादें पुरी होती है. दूर क्षेत्रों के श्रद्धालु मंदिर में पूजा और कामनाओं के लिए याचना करते हैं. बकरे के बलि के साथ यहां मिठाइयों आदि का प्रसाद चढ़ाया जाता है. नवरात्र पर मंदिर सज कर तैयार शारदीय नवरात्र पर नया हाट स्थित दुर्गा मंदिर सज कर तैयार हो चुका है. मंदिर का साज सज्जा आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है. परिक्षेत्र के लाखों आबादी के बीच यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है. मंदिर परिसर के आस पास भव्य मेला लगा करता था. परिक्षेत्र के दूर दराज क्षेत्र से श्रद्धालु यहा मेला देखने आया करते थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन