मांगें पूरी नहीं होने पर निगम कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Updated at : 13 Sep 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं होने पर निगम कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

मांगें पूरी नहीं होने पर निगम कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन

लम्बित मांगों को लेकर निगम के चतुर्थवगीय कर्मचारियों ने निगम के मुख्यद्वार पर गोलबंद हो जताया विरोध कटिहार बार-बार वार्ता व निगम प्रशासन को मांगपत्र सौंपने के बाद भी ध्यान नहीं दिये जाने पर निगम कर्मचारियों का शनिवार को गुस्सा फूटा पड़ा. चतुर्थवगीय कर्मचारियों ने शनिवार को दिन भर कार्य के बाद निगम के मुख्य द्वार के सामने गोलबंद होकर आक्रोश जताया. नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अब्दुल् सत्तार के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों ने गुस्सा जाहिर किया. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अब्दुल सत्तार ने बताया कि उनलोगों का सातंवा वेतन अंतर की राशि का अब तक भुगतान नहीं किया गया. सेवा पुस्तिका अब तैयार नहीं किये जाने की वजह कर्मचारियों में कार्य को लेकर हर हमेशा असमंजस की स्थिति बनी रहती है. एनजीओ के कर्मचारियों को नगर निगम का दर्जा दिये जाने, चतुर्थवगीय कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराने, पर्व त्यौहार में मिलनेवाले बोनस को लेकर भी आवाज बुलंद की. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अब्दुल सत्तार ने बताया कि इन सभी मांगों की पूर्ति के लिए नगर आयुक्त को पूर्व में भी मांगपत्र दिया था. आश्वासन दिया, लेकिन आज तक इसकी पूति नहीं की गयी. बार बार केवल आश्वासन दिया जाता है. अगले मंगलवार को इस सभी मुद्दों को लेकर वार्ता के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से समय दिया गया है. कटिहार नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अब्दुल सत्तार,हरिलाल बांसफोड़, राहुल कुमार, कात्तिक, भिखारी पासवान, आलाेक कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी मौजूद थे. इधर नगर निगम आयुक्त संतोष कुमार का कहना है कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर मंगलवार को वाता के लिए समय दिया गया है, इन सभी मुद्दों पर कर्मचारियों से वाता कर निबटारे को सफल प्रयास किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन