नहर स्थित छठ घाट का निर्माण कार्य हुआ शुरू
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी बाजार नहर स्थित छठ घाट के विकास कार्य को आखिरकार गति मिल गयी
विज्ञापन
कोढ़ा
. कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी बाजार नहर स्थित छठ घाट के विकास कार्य को आखिरकार गति मिल गयी. लंबे समय से प्रस्तावित यह योजना अब मूर्त रूप लेती दिख रही है. नगर पंचायत से लगभग तीन करोड़ की लागत से आधुनिक व सुरक्षित छठ घाट का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, हर वर्ष छठ पर्व के समय इस घाट पर भारी भीड़ उमड़ती है. लेकिन उचित व्यवस्था व आधारभूत सुविधाओं के अभाव में श्रद्धालुओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था. इसी समस्या को देखते हुए नगर पंचायत ने घाट के सौंदर्यीकरण व संरचनात्मक मजबूती के लिए विस्तृत योजना तैयार की थी. जिसका कार्य अब युद्धस्तर पर शुरू हो चुका है. निर्माण कार्य का संचालन नगर पंचायत की निगरानी में किया जा रहा है. घाट पर सुरक्षा दीवार, पक्का सीढ़ी मार्ग, रोशनी की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था व जल संरक्षण के लिए विशेष संरचनाएं बनाई जा रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा कर लिया जायेगा. जिससे आगामी छठ पर्व तक श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










