गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Updated at : 03 Oct 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

विज्ञापन

– कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र रेसर में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम कटिहार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी. कांग्रेसियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने इस मौके पर कहा कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा, शांति और समरसता का जो अमर संदेश दुनिया को दिया. वह आज भी पूरी दुनिया के लिए मार्गदर्शक है. उन्होंने कहा कि बापू ने अपने विचारों और आंदोलनों से न केवल भारत को स्वतंत्रता दिलाई. पूरी दुनिया को यह सिखाया कि अन्याय और हिंसा का मुकाबला बिना हथियार उठाए भी किया जा सकता है. ऐसे महापुरुष को कोटि-कोटि नमन है. मानवता को जीने का असली रास्ता दिखाया. पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि उनकी सादगी, ईमानदारी और त्याग आज के नेताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है. शास्त्रीजी का नारा जय जवान, जय किसान आज भी भारत की रीढ़ माने जाने वाले किसानों और सैनिकों को प्रोत्साहन देता है. उन्होंने कहा कि शास्त्रीजी का जीवन सादगी और आदर्शों की मिसाल है न उनके जैसा पहले कोई हुआ और न ही आगे कोई हो सकेगा. किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास ने भी गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर कांग्रेस नेता दिलीप विश्वास, डॉ बिपिन सिंह, प्रहलाद गुप्ता, मेजर जमाल, सऊद मुखिया, राजा मिश्रा, अवधेश मंडल, दिलीप मंडल, तेजनारायण सिंह, सुभाष यादव, अखिलेश पोद्दार, अरुण प्यासा, दिलीप मंडल, मापूज खान, सुबोध यादव, मोहर्रम खान, इम्तियाज के साथ कई कार्यकर्ता भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन