कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, उपस्थित रहे सैकड़ों कार्यकर्ता

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, उपस्थित रहे सैकड़ों कार्यकर्ता
– स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में स्थानीय उम्मीदवार की मांग की, काला झंडा दिखाया बलिया बेलौन कदवा विधानसभा क्षेत्र के कोर्रा हाट में शनिवार को बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता सह कदवा विधायक डॉ शकील अहमद खान ने आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कुछ लोगों ने हाथ में काल झंडा लेकर विरोध जताते हुए स्थानीय कार्यकर्ता को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाने की मांग की. सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन में कहा की महागठबंधन के प्रत्याशी को वोट देकर कांग्रेस को मजबूत करना है. ताकि राहुल गांधी का हाथ मजबूत हो. फिरका परस्त ताकत को हटाना है. विधायक ने कहा की विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी मजबुती के साथ हर तरह से तैयार है. आने वाला चुनाव में एक साथ एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई. उन्होंने कहा बलिया बेलौन को प्रखंड बनाने के लिए विधानसभा सत्र में पांच बार मुद्दा उठाया. कार्यकर्ता सम्मेलन में कदवा एवं डंडखोरा के सभी पंचायतों से कार्यकर्ता शरीक हुए. इस अवसर पर अनसार काजमी, जाकीर हुसैन, सूरज प्रकाश विश्वास, महफुज आलम, एकबाल हुसैन, अकील आलम, जुनेद आलम, संजय सिंह, मरगुबूल हक, परवेज आलम, अयुब आलम, वसीम, देवनारायण पोद्दार, मुश्ताक आलम, प्रकाश झा, अकबर आलम, जुबेर आलम, दीपक राय, ओबेदुल बारी, वसीम अख्तर, प्रताप कुमार राय, संतोष ऋषि आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




