संगठन सृजन व डिजिटल सदस्यता अभियान से कांग्रेस बनेगी धारदार

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 17 May 2026 5:52 PM

विज्ञापन

संगठन सृजन व डिजिटल सदस्यता अभियान से कांग्रेस बनेगी धारदार

विज्ञापन

– गांव, पंचायत से जिला स्तर तक कांग्रेस को मजबूत का लिया संकल्प कटिहार कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में रविवार को कांग्रेस पार्टी के ””संगठन सृजन साथी अभियान”” के तहत एक महत्वपूर्ण और विशेष बैठक का आयोजन किया. बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और चुनौतियों को देखते हुए कांग्रेस संगठन को बुनियादी स्तर से मजबूत, धारदार और सक्रिय बनाना है. जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा और पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन का नये सिरे से कायाकल्प किया जायेगा. नेताओं ने वर्तमान राजनीति में कांग्रेस कमेटी को मजबूत एवं धारदार बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से रोशनी डाली. राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के अनेक शीर्ष पदाधिकारियों ने भाग लिया और संगठन सृजन पर अपना-अपना वक्तव्य रखा. अध्यक्षता कटिहार जिला कांग्रेस कमिटी अर्बन के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की. जबकि बैठक का संचालन विमल सिंह बेगानी ने किया. संगठन सृजन साथी अभियान के मुख्य प्रभारियों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. संगठन सृजन के विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कटिहार जिला संगठन सृजन के प्रभारी नीरज सिंह, प्रभारी इमाम अली चिंटू, प्रभारी पिंटू चौधरी, प्रभारी हर्षवर्धन सिंह और जिला कांग्रेस अर्बन के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने अपने बयानों में कहा कि वर्तमान समय की मांग है कि संगठन को पूरी तरह से गतिशील और धारदार बनाया जाए. डॉ शकील अहमद खान, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक डॉ विपिन कुमार सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेम राय और प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अल्तमश दीवान, सऊद मुखिया, मीनाक्षी श्वेता, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष सौरव कुमार, जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, नगर अध्यक्ष (अ) पुतुल सिंह, नगर अध्यक्ष (ब) रिंकू मिश्रा, शाहनवाज खान, नैयर खान, नगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष आनंद सिंह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रदीप पासवान और आईटी सेल के जिला अध्यक्ष विक्रम कुमार पासवान, निरंजन पोद्दार, राजीव कुमार , सिमरनजीत सिंह, सूरज विश्वास, अंसार काज़मी, अधिवक्ता शंकर सिंह, माधव पांडे, मन्नी पासवान, मसूद रज़ा खान, राजेश उरांव, विनय मंडल, सत्यनारायण चौधरी, बेचन पांडे, अरुण प्यासा, चंद्रभानु गुप्ता, वहाब, धनंजय ठाकुर, पंकज यादव, सिकन्दर मंडल, मुख्तार आलम, इसराफिल, सिकन्दर आजम, प्रीतम चक्रवर्ती, मशरूर, विश्वनाथ साह, योगेंद्र यादव, मिथिलेश सिंह, पंचानंद नायक, पप्पू कश्यप, नितिन कुमार सिन्हा, रियाज, अरुण प्यासा, अमर तिवारी, मनीष यादव, मतलूब हुसैन, गिरींद्र सिन्हा, सीबी सिंह, हसन अधिवक्ता, जटा शंकर झा, मरगूब आलम अधिवक्ता मतीन उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन