बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी व नियमित गश्ती करें, डीआईजी

बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी व नियमित गश्ती करें, डीआईजी
– लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन करने का दिया सख्त निर्देश डीआईजी ने बारसोई इंस्पेक्टर कार्यालय का किया निरीक्षण बारसोई पूर्णिया रेंज के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने सोमवार को बारसोई इंस्पेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण से पूर्व उन्हें सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद डीआईजी ने कार्यालय से संबंधित विभिन्न अभिलेखों व फाइलों की गहन जांच की. निरीक्षण के क्रम में कुछ प्रक्रियात्मक खामियां पाए जाने पर डीआईजी ने सर्किल इंस्पेक्टर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने उपस्थित सभी थाना अध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाय. साथ ही बंगाल सीमावर्ती क्षेत्रों में सतत निगरानी व नियमित गश्ती बढ़ाने पर विशेष जोर दिया. डीआईजी ने कहा कि पुलिसिंग में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरि है. विधि-व्यवस्था संधारण में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. निरीक्षण के दौरान बारसोई थानाध्यक्ष अब्दुर रहमान, सर्किल इंस्पेक्टर तरुण कुमार तरुणेश, बलिया बेलन थाना अध्यक्ष शाहिद, कचना थानाध्यक्ष आनंद कुमार, सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जुली, आजमनगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










