पूर्व मंत्री के निधन पर गांधी घर में शोकसभा कार्यक्रम का आयोजन

पूर्व मंत्री के निधन पर गांधी घर में शोकसभा कार्यक्रम का आयोजन
कुरसेला सर्वोदय आश्रम गांधी घर तीनघरिया कुरसेला में बुधवार को पूर्व राज्य मंत्री मंसूर आलम के निधन पर शोकसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महागठबंधन के नेताओं, कार्यकर्ताओं व स्कूली छात्राओं ने भाग लिया. उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को सदगति प्रदान करने का कामना किया. पूर्व मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. पूर्व सांसद नरेश यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री दिवंगत आलम के निधन से एक कुशल समाजवादी राजनीति नेता को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने राजनीतिक जीवन में प्रदेश के मंत्री पद पर रहकर विकासशील समाजिक विचारों से सेवा देने का कार्य किया. प्रदेश राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ट के उपाध्यक्ष बिमल मालाकार ने कहा कि पूर्व मंत्री के निधन से दल की बड़ी क्षति हुई है. पूर्व जिप सदस्य गोपाल यादव ने पूर्व मंत्री के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि दिवंगत मंत्री के कार्यों और उनके व्यक्तित्व से सदा वह याद किये जाते रहेंगे. पूर्व मंत्री प्रदेश सहित क्षेत्र जनता के बीच एक सुलझे राजनीतिक समाजिक नेता के रुप में उन्होंने पहचान छोड़ा है. कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष डॉ सत्य नारायण चौधरी ने दिवंगत नेता के निधन पर शोक प्रकट किया. पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री ने जनसरोकार से जुड़ कर सदैव दायित्वों का निर्वहन किया. श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद नरेश यादव, प्रदेश राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ट के उपाध्यक्ष बिमल मालाकार, पूर्व जिप सदस्य गोपाल यादव, कांग्रेस अति पिछड़ा प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष डॉ सत्य नारायण चौधरी, राजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार साह, राजद प्रखंड महासचिव महेश राय, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार, गोपाल राम, श्रीकांत मंडल, अमर नाथ यादव, रतन कुमार ठाकुर, भुपेन्द्र यादव, नसीम अंसारी, उस्मान अंसारी, प्रवेज अख्तर, दिनेश कुमार शर्मा, गौरव कुमार, हलीम जांबाज, दिनेश राम, मकसुद अंसारी, अनिल राम आदि शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




