सामुदायिक शौचालय बनी शोभा की वस्तु, लोगों में आक्रोश

Published by :RAJKISHOR K
Published at :17 Apr 2026 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
सामुदायिक शौचालय बनी शोभा की वस्तु, लोगों में आक्रोश

सामुदायिक शौचालय बनी शोभा की वस्तु, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड के भवानीपुर खट्टी पंचायत के छोटा निताई टोला गांव में बने सामुदायिक शौचालय महज शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है. वर्ष 2020-21 में स्वच्छ भारत मिशन के तहत तीन लाख रुपये की लागत से महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया था. अबतक छोटा निताई टोला गांव के लोगों को सामुदायिक शौचालय का लाभ नहीं मिल पाया. ग्रामीणों की माने तो शौचालय निर्माण के बाद अबतक इसका उपयोग नहीं हो सका है. वर्तमान समय में सामुदायिक शौचालय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. छोटा नीति टोला गांव के लोग आज भी खुले में शौच करने जाते हैं. विभागीय उदासीनता के कारण वर्तमान समय में शौचालय का दरवाजा टूट गया है. शौचालय की अंदर गंदगी तथा कचरे की अंबार लगी हुई है. जिसे देखकर स्पष्ट हो रहा है स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित सामुदायिक शौचालय का लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिल पाया है. कई महिला व पुरुषों ने बताया कि वे आज भी शौच के लिए बाहर जाते हैं. शिवली देवी, कौशल्या देवी, सावित्री देवी, चंचला देवी, गोपाल चौधरी, गौरी शंकर चौधरी इत्यादि स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय निर्माण के बाद कभी भी चालू नहीं किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि लोग शौच करने के लिए इधर-उधर भटकते हैं. आज भी कई ऐसे लोग हैं. जिनके घरों में शौचालय नहीं है. स्थानीय ग्रामीणों ने उक्त सामुदायिक शौचालय का उपयोग युक्त बनाने का जिला पदाधिकारी से मांग किया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन