आमलोगों को नहीं मिल रहा सामुदायिक शौचालय का लाभ, खुले में शौच की मजबूरी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :03 Apr 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
आमलोगों को नहीं मिल रहा सामुदायिक शौचालय का लाभ, खुले में शौच की मजबूरी

आमलोगों को नहीं मिल रहा सामुदायिक शौचालय का लाभ, खुले में शौच की मजबूरी

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत के रामनगरवंशी गांव में लाखों की लागत से बना सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई नहीं होने व उससे निकलने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल बना हुआ है. विभागीय उदासीनता के चलते सामुदायिक शौचालय से आमलोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है. सामुदायिक शौचालय सिर्फ शोभा की वस्तु बनी हुई है. मिथुन कुमार व छोटू चौधरी सहित कई लोगों ने बताया कि कई सालों से शौचालय की साफ सफाई नहीं हुई है. साथ ही चापाकल भी कई महीनों से खराब व गायब है. जिसे देखने वाला कोई नहीं है. लाखों की लागत से बना सामुदायिक शौचालय बेकार पड़ा हुआ है. जिससे आमलोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है. सरकार गरीब व भूमिहीन परिवारों के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया था. ताकि लोग बाहर में शौच जाने से बच पायेंगे. शौचालय की साफ-सफाई को लेकर सूचना देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है. जबकि सरकार एक तरफ खुले में शौच से मुक्ति को लेकर कई योजनाएं चला रही है. बावजूद हम ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है. शौचालय में मोटर, नल, सोलर प्लैट आदि लगाया गया था. फिर पुनः खोलकर संबंधित लोगों के द्वारा लेकर चला गया. सरकार द्वारा लाखों खर्च कर सामुदायिक शौचालय का निर्माण तो कराया गया, लेकिन आज रखरखाव के अभाव में हमलोगों को हाथ में लोटा लेकर खेत में यानी खुले में शौच जाना पड़ता है. मौके पर ग्रामीणों ने विभाग से सामुदायिक शौचालय की रखरखाव व साफ सफाई की मांग की है. कहती हैं बीडीओ प्रखंड विकास पदाधिकारी रीना कुमारी ने कहा कि संबंधित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया जायेगा. वर्तमान स्थिति को देखते हुए सुचारू रूप से साफ सफाई कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन