कमेटी के सदस्यों को आग से बचाव की दी जानकारी

कमेटी के सदस्यों को आग से बचाव की दी जानकारी
कटिहार दुर्गापूजा को लेकर अग्निशमन विभाग पूजा पंडालों में अग्नि जैसी दुर्घटना से बचाव को लेकर पूजा पंडाल कमेटी में रविवार को जागरूकता अभियान चलाया है. इस दौरान अग्निशमन पदाधिकारी पूजा पंडाल में आग से बचाव की जानकारी के साथ-साथ अग्निशमन यंत्र सहित आग बुझाने को लेकर बालू, पानी रखने को लेकर निर्देशित किया. अग्निशमन पदाधिकारी ममता कुमारी, सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोरंजन कुमार चौधरी के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों ने शहर के विभिन्न पूजा पंडाल का निरीक्षण किया. आग से विभिन्न प्रकार के बचाव के बारे मे जानकारी दी गयी. अग्निशमन पदाधिकारी ने सभी मंदिर कमेटी व पूजा पंडाल कमेटी को निर्देशित किया कि मंदिर परिसर एवं पंडालों में स्थापित प्रतिमा के समीप दीप, धूप अगरबत्ती जलाने का सुरक्षित एक स्थान चिन्हित करेंगे. पूजा पंडाल मे नंगे तार का उपयोग नहीं करेंगे. पूजा पंडाल में अग्निशमन यंत्र के साथ साथ बालू व पानी की भी व्यवस्था उपलब्ध रखेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




