प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाने व संरक्षण का संकल्प

Updated at : 22 May 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाने व संरक्षण का संकल्प

प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाने व संरक्षण का संकल्प

विज्ञापन

डंडखोरा. प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला में गुरुवार को इको क्लब का गठन के उपरांत अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर प्रकृति के साथ सामंजस्य व सतत विकास विषयक पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया. साथ ही क्लब के द्वारा कचरा प्रबंधन को कई गतिविधियों का आयोजन किया गया. विद्यालय प्रांगण में प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित की गयी इस मौके पर इको क्लब की नोडल शिक्षिका ज्योति कुमारी ने कहा कि पृथ्वी की जैव विविधता के संरक्षण व इसके महत्व को समझाने के लिये पूरी दुनिया मे जैव विविधता दिवस 22 मई को मनाया जा रहा है. इस दिवस को मनाने का लक्ष्य जैव विविधता को बचाने व प्राकृतिक संतुलन बनाये रखने के लिए लोगो को प्रेरित करना है. इस दौरान ही इको क्लब द्वारा इस माह निर्धारित की गयी कार्यक्रम कचरा प्रबंधन पर कई गतिविधियों का आयोजन किया गया. क्लब की नोडल ज्योति कुमारी ने छात्रों को सुखा व गीला कचरा अलग अलग करने की प्रकिया की जानकारी दी. वही प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत भी की गयी. वही विद्यालय परिसर की साफ -सफ़ाई को लेकर भी अभियान चलाया गया. इस मौके पर विद्यालय के बाल संसद के शिक्षक संयोजक मनोज कुमार जायसवाल, युथ क्लब की नोडल अर्चना कुमारी, शिक्षिका मालती टुडू, ज्योति जया, कुमारी सुलोचना, सबा तरन्नुम, नीलम कुमारी, शीतल कुमारी, रहमतुल्ला, बिष्णुदेब रॉय उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन