बढ़ते ठंड ने आलू उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ाई

Updated:
विज्ञापन
बढ़ते ठंड ने आलू उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ाई

बढ़ते ठंड ने आलू उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ाई

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ते ठंड व मौसम के अचानक बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. खासकर आलू की खेती पर इसका गहरा असर देखने को मिल रहा है. स्थानीय किसानों ने बताया कि इस बार कड़ाके की ठंड के कारण आलू के खेतों में भारी नुकसान हुआ है. कई जगहों पर फसल झुलसने लगी है. जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है. किसानों ने कहा, एक ओर मौसम की मार झेलनी पड़ रही है, तो दूसरी ओर बाजार में आलू का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है. लागत बढ़ने के बावजूद बाजार भाव कम रहने से किसान दोहरी मार झेल रहे हैं. खेतों में मेहनत के बाद भी उन्हें अपनी उपज का सही दाम नहीं मिल पा रहा है. आर्थिक संकट गहराता जा रहा है. इस बार असमय और भारी बारिश ने पहले ही किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. बारिश के कारण कई इलाकों में आलू की फसल सड़ने लगी है. कुछ खेतों में जलजमाव की स्थिति बन गई है. किसानों ने कहा, प्राकृतिक आपदा से इस बार खेती करना घाटे का सौदा साबित हो रहा है. किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग से मांग की है कि फसल क्षति का आकलन कर मुआवजा दिया जाय. बाजार में आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन