पुलिस सप्ताह पर थाना में चलाया स्वच्छता अभियान

पुलिस सप्ताह पर थाना में चलाया स्वच्छता अभियान
अमदाबाद अमदाबाद थाना परिसर में बुधवार को थानाध्यक्ष की अगवाई में स्वच्छता अभियान चलाकर एवं पौधरोपण कर पुलिस सप्ताह मनाया गया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस सप्ताह मनाया जा रहा है. बुधवार को थाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की गयी. उन्होंने आगे बताया कि थाना परिसर में पौधरोपण किया. स्वच्छता अभियान व पौधरोपण में अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम, पुअनि सुनील कुमार सिंह, पुअनि उमेश कुमार सिंह, पुअनि रुद्रदेव ठाकुर, पुअनि नन्हे दुबे, पुअनि इंद्रमणि महतो, पुअनि अखिलेश बैठा, पुअनि अभिमन्यु सिंह, पुअनि संजीत प्रसाद, पुअनि निक्की, एएसआई शिवशंकर तिवारी, पीएसआई वीणा कुमारी, जैकी कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




