पॉलिटेक्निक कॉलेज में 28 से शुरू होगी कक्षा

Updated:
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक कॉलेज में 28 से शुरू होगी कक्षा

पॉलिटेक्निक कॉलेज में 28 से शुरू होगी कक्षा

विज्ञापन

कटिहार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-28 की कक्षाएं 28 जुलाई 2025 से प्रारंभ होंगी. कक्षाओं का शुभारंभ मंत्री, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के द्वारा उद्घाटन के साथ किया जायेगा. कॉलेज के प्राचार्य डॉ रवि कुमार ने बताया कि सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों की उपस्थिति इस दिन अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि वे अपने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हैं. लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि सभी छात्रों के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी. प्रवेश प्रभारी इंजीनियर नरेंद्र कुमार ने बताया कि संस्थान में प्रथम चरण के बाद कुल 154 रिक्त सीटों के लिए द्वितीय चरण का नामांकन 26 जुलाई से 28 जुलाई 2025 तक चल रहा है. 26 जुलाई को विभिन्न शाखाओं में सिविल इंजीनियरिंग 14,इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 8, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग 7, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर��ंग 7, मैकेनिकल इंजीनियरिंग 6 रही. नवप्रवेशित छात्र छात्राओं से समय पर नामांकन कर नियमित कक्षाओं में भाग लेने की अपील की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन