जयंती पर नगर कांग्रेस ने बापू के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जयंती पर नगर कांग्रेस ने बापू के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
कटिहार गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर गुरुवार को स्थानीय शहीद चौक पर कटिहार नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. उपस्थित कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रति श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को नमन किया गया. दोनों राष्ट्रनायकों के जीवन मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण मे उनके योगदान को स्मरण किया. साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर नगर कांग्रेस के दोनों अध्यक्ष क्रमश: पुतुल सिंह व रिंकू मिश्रा, कांग्रेस जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय कुमार सिंह, संजय सिंह, बिमल सिंह बेगानी, अल्तमस दीवान, मेजर जमाल, युवा अध्यक्ष मन्नी पासवान, राज आनंद सिंह, जुबैर, अरुण प्यासा, नवीन खंडेलिया, डॉ बिपिन, राकेश कुमार, कुंदन झा, अनुराग आनंद, मुरारी यादव आदि नेताओं ने गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




