मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में अवैध उगाई पर जताया आक्रोश

Updated at : 13 Sep 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में अवैध उगाई पर जताया आक्रोश

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में अवैध उगाई पर जताया आक्रोश

विज्ञापन

जीविका दीदिओं ने बुक कीपर के विरुद्ध किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन आबादपुर बारसोई प्रखंड के बांसगांव पंचायत की जीविका दीदीओं ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में अवैध उगाही को लेकर बुक कीपर एवं उनके पति के विरुद्ध शनिवार को जमकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. जीविका कार्यालय में बुक कीपर के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. इस संबंध में जीविका दीदिओं तलत तरन्नुम, धनु देवी, चंदना देवी, जय श्रीदेवी ने एक सुर में कहां की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में आवेदन स्वीकृत करने के नाम पर अवैध उगाही बुक कीपर रुमा देवी एवं उनके पति के द्वारा की जा रही है. प्रत्येक आवेदन पर 500 रूपये की मांग की जा रही है. तत्पश्चात आवेदन का फॉरवर्ड किया जाता है. इतना ही नहीं बुक कीपर रुमा देवी के द्वारा 500 रूपये नहीं देने पर कहा जाता है कि आपके आवेदन को कचरे के ढेर में फेंक दिया जायेगा. प्रदर्शन कारियों ने कहा कि इसकी शिकायत जीविका कार्यालय लिखित तौर पर दी गई है. निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो जिला पदाधिकारी को पत्र प्रेषित की जाएगी. इस संबंध में जीविका के बीपीएम हिमांशु शेखर ने कहा कि महिलाओं के द्वारा आवेदन- प्राप्त हुए हैं. बुक कीपर रूमा देवी से स्पष्टीकरण पूछी जा रही है. मामले की जांच की जाएगी. दोषी पाए जाने पर उचित करवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन