15 लाख से पुरानी सेमापुर में छठ घाट का होगा निर्माण, किया शिलान्यास

15 लाख से पुरानी सेमापुर में छठ घाट का होगा निर्माण, किया शिलान्यास
बरारी प्रखंड सकरैली पंचायत के मुखिया जर्नादन साह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री शीर्ष क्षेत्रीय विकास योजना से 15 लाख से छठ घाट का शिलान्यास नारियल चढ़ाकर विधायक ने किया. छठ घाट शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक विजय सिंह ने कहा कि बरारी विधानसभा के बरारी, समेली, कुरसेला प्रखंड क्षेत्र का विकास की बयार बह रही है. सभी वर्गों एवं श्रेणी के लोगों का चौमुखी विकास किया जा रहा है. आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए को मजबूत करना है. विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री शीर्ष क्षेत्र विकास योजना से 14 लाख 98 हजार की प्राक्कलित राशि से पुरानी सेमापुर वार्ड एक के भुवनाधार में छठ घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया हैं जो छठव्रती को छठ पूजा में सुविधा मिलेगी. संचालन भाजपा नेता जयप्रकाश यादव ने किया. मुखिया जर्नादन साह, सरपंच अजय झा, शांति जयसवाल, जयप्रकाश यादव, अजीत मंडल, प्रियंका देवी, दिलीप कुमार, पैक्स अध्यक्ष महेश मंडल, हरदेव सिंह, पूर्व पंचायत समिति महेन्द्र सिंह, जेपी यादव, धमेन्द्र सिंह मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




