कुशल युवा कार्यक्रम के तहत प्रमाण पत्र वितरण

Updated:
विज्ञापन
कुशल युवा कार्यक्रम के तहत प्रमाण पत्र वितरण

कुशल युवा कार्यक्रम के तहत प्रमाण पत्र वितरण

विज्ञापन

बलिया बलिया . एनसीसीएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलिया बेलौन के छात्र- छात्राओं के बीच गैप इंस्टीट्यूट के आयोजित कुशल युवा कार्यक्रम में उत्तीर्ण छात्रों के बीच गुरुवार को प्रमाण पत्र वितरण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य इफ्तेखार अनवर व रुमान आलम ने किया. गैप इंस्टीट्यूट के निदेशक जावेद आलम, पंकज कुमार सिंह, सिकन्दर, बिट्टू कुमार, अमित ने मंच संचालन व सम्मान वितरण में अहम भूमिका निभायी. जावेद आलम ने बताया कि कुशल युवा कार्यक्रम बिहार सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना है. जिसके माध्यम से युवाओं को कंप्यूटर संचालन, संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास तथा रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है. मौके पर केवाइपी पास करने वाले मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. सम्मानित विद्यार्थियों में अशरफी खातून, नेहा कुमार, राज कुमार, सोनाशी, प्रिया, निक्की कुमार आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन