आपसी सद्भाव व भाईचारे के साथ मनाएं बकरीद

Updated:
विज्ञापन
आपसी सद्भाव व भाईचारे के साथ मनाएं बकरीद

बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

विज्ञापन

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल मे मनाये जाने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने की. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली, अंचल पदाधिकारी सादी रऊफ मौजूद थे. बीडीओ ने कहा कि डंडखोरा प्रखंड गंगा जमुनी तहजीब वाला प्रखंड है. यहां सभी पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण मैं मनाया जाता है. हर पर्व की तरह बकरीद का पर्व भी शांतिपूर्ण संपन्न होगा. उन्होंने कहा कि पर्व को लेकर प्रखंड मे सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा. चिन्हित स्थलों मे मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. थाना अध्यक्ष ने कहा कि बकरीद पर्व शांतिपूर्ण माहौल मनाएं. सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. बैठक में पैक्स अध्यक्ष हीरालाल साह, भाजपा प्रखंड महामंत्री निर्मल विश्वास, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष हरिमोहन सिंह, सरपंच दिनेश मंडल, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कपिल यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष करण कुमार यादव, भाजपा प्रखंड मंत्री संतोष साह, कादिर खान, कलाम, धीरेंद्र पाठक, मनोज कुमार मंडल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सूरज विश्वास, अयूब आलम, शेख जलील, प्रदीप पोद्दार, राहुल कुमार मंडल सहित कई लोग मौजूद थे.

बकरीद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

अमदाबाद. थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व मनाने को लेकर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाली गयी. जानकारी देते हुए बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर थाना क्षेत्र के अमदाबाद बाजार, गोविंदपुर, बाखरगंज, बड़ा रघुनाथपुर, पश्चिम टोला, गोपालपुर चौक होते हुए पानी कमला, तैयबपुर, पहाड़पुर, मायामारी सहित विभिन्न गांवों में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च निकालकर भय मुक्त होकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का संदेश दिया गया. फ्लैग मार्च में अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम, पुअनि अखिलेश कुमार, पुअनि नंदू राम, पुअनि इंद्रमणि महतो, पुअनि सुनील कुमार सिंह, पुअनि नन्हे कुमार दुबे, पुअनि अभिमन्यु कुमार सिंह, पीएसआई निक्की, पीएसआई संजीत कुमार प्रसाद, सअनि अमित कुमार कश्यप सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल व ग्रामीण पुलिस शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन