विधान सभा चुनाव, प्रत्याशियों के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

Updated at : 01 Nov 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव, प्रत्याशियों के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

प्रत्याशियों के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

विज्ञापन

कटिहार आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर एफएसटी मजिस्ट्रेट की शिकायत पर प्राणपुर थाना में राजद प्रत्याशी इशरत परवीन व एआईएमआईएम प्रत्याशी आफताब कंचन सहित दोनों वाहन के मालिक तथा उसके चालक के विरुद्ध आदर्श आचार्य संहिता का मामला दर्ज किया है. यह मामला उड़न दस्ता टीम के दंडाधिकारी फरीद अहमद की शिकायत पर दर्ज की गई है. आवेदन में दंडाधिकारी ने दर्शाया कि वह प्राणपुर व रौशना थाना क्षेत्र के प्रतिनियुक्ति है. उसके साथ प्राणपुर थाना के पीटीसी 168 अविनाश कुमार प्रतिनियुक्त है. ड्यूटी के दौरन दो प्रत्याशी का प्रचार वाहन आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया. एआईएमआईएम के प्रत्याशी आफताब कंचन वाहन नंबर भी आर 39 पीए 1836 व वाहन नंबर बीआर 11 जीए 6506 जिसमें राजद प्रत्याशी का बैनर गाड़ी के तीनों और लगा हुआ था. जो कि एमसीसी गाइड लाइंस का उल्लंघन था. इसी को लेकर दोनों प्रत्याशी सहित वाहन चालक व मालिक के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर आवेदन देकर प्राणपुर थाना में शिकायत किया. दंडाधिकारी की शिकायत पर प्राणपुर थाना में दोनों प्रत्याशी के विरुद्ध थाना कांड संख्या 251/25 के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन