आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में मामला दर्ज

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में मामला दर्ज
बलिया बेलौन सालमारी थाना क्षेत्र में बिना अनुमति के बाइक रैली निकालने पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस संदर्भ में सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जूली ने बताया कि शनिवार को सूचना एवं वीडियो प्राप्त हुई थी. शुक्रवार को बगैर अनुमति राजद के द्वारा रोड-शो किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर शनिवार को राजद के निर्वाचन अभिकर्ता महताब अहमद के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए वरीय पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










