116 लीटर शराब सहित कार जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
116 लीटर शराब सहित कार जब्त, तस्कर गिरफ्तार

116 लीटर शराब सहित कार जब्त, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

प्राणपुर रोशना थाना क्षेत्र के महानंदा चेक पोस्ट के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर गुप्त सूचना के आधार पर रोशना पुलिस ने कार सहित 116 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने कहा, पश्चिम बंगाल से कार पर विदेशी शराब लोड कर कटिहार कि ओर तीव्र गति से भागने के क्रम में रोशना पुलिस टीम महानंदा चेक पोस्ट के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क 116 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर राहुल कुमार पासवान पिता स्व शैलेन्द्र पासवान, रमेली थाना रौतारा निवासी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर तथा मेडिकल जांच कराकर जेल भेज दिया. सहायक पुलिस अवर निरीक्षक सूर्य नारायण सिंह के साथ कई पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन