सालमारी कॉलेज में धुम्रपान के खिलाफ चलाया अभियान

सालमारी कॉलेज में धुम्रपान के खिलाफ चलाया अभियान
बलिया बेलौन पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेशानुसार बुधवार को तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान एवं धूम्रपान निषेध, तंबाकू का उपयोग निषेध कार्यक्रम आरडीएस कॉलेज सालमारी में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजिय किया. अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो डॉ शेखर कुमार जायसवाल ने की. बच्चों को नशा से होने वाले दुष्परिणामों को विस्तार पूर्वक उदाहरण के साथ समझाया. सहयोगी तंबाकू निगरानी सह मेंटल हेल्थ कॉर्डिनेटर डॉ एनके पिंटू ने तम्बाकू मुक्त परिसर का संकल्प दिलाया. इस सन्दर्भ में बताया कि यह कार्यक्रम वर्ल्ड नो टोबेको डे के अंतर्गत तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान और धूम्रपान निषेध, तंबाकू का उपयोग निषेध कार्यक्रम आयोजन किया. कॉलेज परिसर के भीतर और संस्थान की बाहरी सीमा से 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों के उपयोग, बिक्री और प्रचार पर सख्त प्रतिबंध है. जगह जगह बैनर लगवाया गया. संचालन कार्य एनएसएस पदाधिकारी डॉ टिकेश्वर प्रसाद जंघेल ने किया. डॉ मनोज पांडेय, प्रफुल कुमार, डॉ मनोज यादव, डॉ अली अहमद अंसारी, डॉ अर्नब मैतेयी, अतिथि शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी तथा विद्यार्थियों की सराहनीय उपस्थिति रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










