कांग्रेस का झंडा घर पर लगाकर कांग्रेस के नितियों से कराया अवगत

Published by :RAJKISHOR K
Published at :19 Apr 2025 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस का झंडा घर पर लगाकर कांग्रेस के नितियों से कराया अवगत

कांग्रेस का झंडा घर पर लगाकर कांग्रेस के नितियों से कराया अवगत

विज्ञापन

कटिहार हर घर कांग्रेस के झंडा कार्यक्रम के तत्वाधान में शहर के मिरचाईबाड़ी स्थित कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम राय के नेतृत्व में कांग्रेस का झंडा लगाया गया. कटिहार जिले का सबसे ऊंचा कांग्रेस का झंडा उन्होंने अपने घर पर लगाया. इस दौरान दर्जनों घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाया गया. लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया गया. मौके पर मुख्य रूप से कटिहार जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ कुमार, सोशल मीडिया विभाग के जिला अध्यक्ष विक्रम पासवान मौजूद रहे. कांग्रेस नेता प्रेम राय ने कहा कि हर घर कांग्रेस का झंडा लगाने को लेकर लगातार कार्यकर्ताओं के द्वारा झंडा लगाया जा रहा है. इस अभियान के तहत कांग्रेस के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज आमजन के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर केंद्र की जन विरोधी सरकार का विरोध कर रहे हैं. बिहार में इस बार फिरकापरस्त ताकतों को जनता सबक सिखायेगी. महागठबंधन की सरकार पूरे बहुमत से बनेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन