केक काटकर बीएसएनएल का मनाया गया 25वां स्थापना दिवस

केक काटकर बीएसएनएल का मनाया गया 25वां स्थापना दिवस
कटिहार बीएसएनएल का 25वां स्थापना दिवस केक काटकर धूमधाम से मनाया गया. बीएसएनएल के सिल्वर जुबली के मौके पर डीजीएम बी बेहरा, एजीएम सेल्स एंड माकेटिंग प्रमोद मंडल के नेतृत्व में शहर भ्रमण कर लोगों को संदेश दिया गया. इससे पूर्व बीएसएनएल कार्यालय परिसर में केक काटकर एक दूसरे के बीच बांट कर खुशियां मनायी गयी. पैदल मार्च के दौरान दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों व पदाधिकारियों ने ढोल नगारे के साथ बीएसएनएल कार्यालय से निकलकर बाटा चौक, शहीद चौक पर जमा हुए, एजीएम सेल्स एंड माकेटिंग प्रमोद मंडल ने बताया कि डे बाई डे अपडाउन हो रहा है. भारत का गौरव बीएसएनएल, आपदा का साथी बीएसएनएल, जनता का सेवक बीएसएनएल, सबका साथ सबका विकास बीएसएनएल जैसे नारे लगाये गये. उन्होंने बताया कि बीएसएनएल के इन पच्चीस वर्षों में सेवा में जहां काफी बदलाव आया है. दूसरी ओर अपग्रेडशन कर उपभोक्ताओं को आसानी से नेटवर्क उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है. पूर्व में लैंड लाइन फोन पर कार्य करते थे, उसके बाद डब्ल्यूएलएल का लांच किया गया था. सभी को सेवा दिया गया. नदी, पहाड़ सुदूर इलाके तक नेटवर्क नहीं पहुंच पाते थे वहां वायरलेस इंटरनेट के माध्यम से सेवा उपलब्ध दिया गया. वाईमैक्स लांच किया इसमें स्पीड काफी कम था, तब जाकर मोबाइल द्वारा कार्य शुरू हुआ लेकिन नेट का स्पीड अधिक नहीं हो पाया. उसके बाद एफटीटीएच फाइबर टू द होम के तहत सुविधा दिया जाने लगा. उपभोक्ताओं को फाइबर दिया गया. काफी तेजी से कार्य करता है. इंजीनियरिंग कॉलेज, रेलवे स्टेशन, बैंक, ब्लॉक समेत बड़े बड़े बिजनेस मैन समेत कई सरकारी कायालयों को जोड़ा गया. स्पीड तेजी से से कार्य कर रहा है. इस अवसर पर रामनाथ सिंह, अनिल कुमार, रविन्द्र कुमार, मो आजीज, मीरा देवी, कविता कुमारी, प्रियंका कुमारी, सम्पा दास, महेश कुमार, भगवान दत्त मंडल, चंदन कुमार गामी, मो ताहिर एसडीओ मोबाइल समेत अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




