आबादपुर थाना क्षेत्र के लिए दमकल की व्यवस्था की मांग

Updated at : 09 May 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
आबादपुर थाना क्षेत्र के लिए दमकल की व्यवस्था की मांग

आबादपुर थाना क्षेत्र के लिए दमकल की व्यवस्था की मांग

विज्ञापन

आबादपुर बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र में आये दिन हो रहे भीषण अग्निकांड को देखते हुए क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने उक्त क्षेत्र के लिए एक अतिरिक्त दमकल उपलब्ध कराये जाने की मांग प्रशासन से की है. जिप सदस्य ने कहा कि आबादपुर थाना क्षेत्र बारसोई प्रखंड के अंतिम छोर पर स्थित सुदूर ग्रामीण इलाका है. प्रखंड से उक्त क्षेत्र की दूरी लगभग 25 किमी है. इन दिनों दुर्भाग्य से आबादपुर थाना क्षेत्र में अगलगी की घटना लगातार घटित होती जा रही है. ऐसे में कुछ ही पलों में पीड़ित परिवार के आशियाने बिलकुल ही जलकर राख हो जा रहे हैं. परिस्थितिवश पीड़ित परिवार तबाह व बर्बाद हो जा रहे हैं. जिप सदस्य ने बताया कि दुर्भाग्य से हालिया घटनाक्रम में ऐसा देखने को मिल रहा है. जबतक दमकल की गाड़ी व दमकलकर्मी अगलगी स्थल पर पहुंच पाते हैं. तबतक अग्निपीड़ितों का सबकुछ जलकर खाक हो जा रहा है. अधिक दुरिवश दमकलकर्मी ससमय अगलगी स्थल पर नहीं पहुंच पा रहे हैं. प्रखंड मुख्यालय से निकल कर अगलगी स्थल पर पहुंचने में उन्हें बड़ी देर हो जाती है. एक दमकल की नितांत आवश्यकता है. जिप सदस्य ने प्रशासन से इस ओर संज्ञान लेते हुए अविलंब उक्त इलाके के लिए एक अतिरिक्त दमकल की व्यवस्था किये जाने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन