कदाचारमुक्त होगी बीपीएससी की 71वीं प्रारंभिक परीक्षा: डीएम

Updated at : 11 Sep 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
कदाचारमुक्त होगी बीपीएससी की 71वीं प्रारंभिक परीक्षा: डीएम

कदाचारमुक्त होगी बीपीएससी की 71वीं प्रारंभिक परीक्षा: डीएम

विज्ञापन

– बैठक में परीक्षा संचालन को लेकर अधिकारियों को दिये गये निर्देश कटिहार स्थानीय विकास भवन के सभागार में गुरूवार को लोक सेवा आयोग की ओर से होने वाली एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गयी. यह परीक्षा 13 सितंबर को एकल पाली में 12:00 बजे मध्याह्न से 02:00 बजे अपराह्न तक होगी. परीक्षा को शांतिपूर्वक वातावरण में कदाचारमुक्त आयोजित कराने को लेकर नोडल पदाधिकारी, जोनल सह गश्ती दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक व पुलिस पदाधिकारी के साथ ब्रीफिंग की गयी. ब्रीफिंग के दौरान बताया गया कि इस परीक्षा में कटिहार जिलांतर्गत कुल 40 केन्द्रों पर लगभग 14292 अभियार्थियों की उपस्थित होने की संभावना है. कटिहार अनुमंडल अंतर्गत 36 परीक्षा केन्द्र एवं मनिहारी अनुमंडल अंतर्गत 04 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है. परीक्षा को शांतिपूर्ण वातारण में कदाचार मुक्त आयोजित कराने को लेकर अपर समाहर्ता आपदा बीपीएससी की मार्गदर्शिका के आलोक में सभी संबंधित अधिकारियों एवं केंद्राधीक्षक परीक्षा संचालन करने का निर्देश दिया. जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने सभी केद्राधीक्षक एवं मजिस्ट्रेट से मुखातिब होते हुए कहा कि इस परीक्षा से सम्बद्ध सभी उम्मीदवार का आयोग के वेबसाईट से डाउनलोड ई- प्रवेश पत्र परीक्षा में बैठने के लिए मान्य होगा. परीक्षार्थियों को अपनी पहचान के लिए आयोग द्वारा निर्गत ई-प्रवेश पत्र में दर्ज पहचान-पत्र साथ लेकर उपस्थित होना है. अभ्यर्थी फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ ब्लू या ब्लैक बॉल प्वाईंट पेन के अतिरिक्त कोई अन्य सामग्री ले जाना वर्जित रहेगा. अभ्यर्थियों को अतिरिक्त ई-प्रवेश पत्र लेकर उपस्थित होना है. जिसे परीक्षा अवधि में वीक्षक को हस्ताक्षरित करते हुए दिया जाना है. किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, रिस्ट वॉच आदि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर, इरेजर एवं ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी. उम्मीदवार को सचेत किया जाय कि किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पाये जाने पर उसे कदाचार मानते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी. कदाचार करते हुए पाये जाने की स्थिति में इस परीक्षा सहित आगामी पांच वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित कर दिया जायेगा तथा परीक्षा से संबंधित भ्रामक एवं सनसनीखेज अफवाह फैलाने की स्थिति में तीन वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं से वंचित किया जायेगा. गहन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति बैठक में पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने कहा कि सभी महिला परक्षार्थियों का महिला कर्मियों द्वारा महिला पुलिस की उपस्थिति में फ्रिसकिंग की जाय तथा पुरुष अभियार्थियों को पुरूष कर्मियों के द्वारा अच्छी से फ्रिसकिंग कि जाय. उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन यातायात की सुगम व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए पुलिस बल को तैनात करें. एकल पाली के लिए 11:00 बजे पूर्वाह्न के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार, पटना के द्वारा आयोजित एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को शांतिपूर्वक वातावरण में कदाचार मुक्त आयोजित कराने हेतु नोडल अधिकारी, जोनल सह गश्ती दंडाधिकारी,स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गयी है. परीक्षा केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा लागू करने का निर्देश सभी परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार एवं परीक्षा कक्षा में सभी प्रकार की गतिविधियों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन के साथ जैमर की व्यवस्था की गयी है. साथ ही संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को 200 मीटर के दायरे के अंतर्गत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू करने का आदेश दिया गया. परीक्षार्थी के लिए परीक्षा केंद्र में सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं यथा बिजली के साथ पर्याप्त बल्ब की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, शौचालय इत्यादि उपलब्ध करा लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन